कावड़ यात्रा की सच्चाई
सावन के महीने में सड़कों पर कांवड़ियों का तांता लगा हुआ होता है। ये कांवड़ियों पूरी तरह से शिव जी की भक्ति में डूबे हुए नजर आते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सावन में कांवड उठाने के क्या फायदे हैं? यदि नहीं तो हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। माना जाता है कि कांवड़ यात्रा से कष्टों से मुक्ति मिलती है। कांवड़ उठाने को शिव जी की भक्ति का ही एक रूप माना जाता है। मान्यता है कि इससे शिव जी बहुत ही प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त के कष्टों को दूर करते हैं। सावन माह में कांवड़ उठाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करने को बहुत ही शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसे शिवभक्तों पर भोले बाबा की विशेष कृपा बरसती है।
कावड़ लाना शास्त्र विरुद्ध हे
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा होती है। कांवड़ यात्रा करने का किसी भी शास्त्र में प्रभु का निर्देश नहीं है। कांवड़ यात्री सैकड़ों हजारों किलोमीटर पैदल चलकर गंगा जल लाते हैं। उनके पैरों तले करोड़ों सूक्ष्म जीव मरते हैं। यह काल का एक सुनियोजित जाल है। बरसात के दिनों में अनेक सूक्ष्मजीव बिलों से बाहर निकल धरती पर आ जाते हैं ऐसे में कांवड़ यात्री पुण्य कमाने के उद्देश्य से पैदल चलता है तो उनके पैरों के नीचे करोड़ों सूक्ष्मजीव मर जाते हैं जिसका पाप उनके सिर पर रखा जाता है। कबीर साहिब ने कहा है:- करत है पुण्य, होत है पापम् ।
वह पुण्य कमाने शिवजी को प्रसन्न करने चला था और करोड़ों जीव हत्या का पाप अपने सिर ले आया।
“कबीर, पापी मन फूला फिरे मैं करता हूं रे धर्म।
कोटि पापकर्म सिर ले चला, चेत न चिन्हा भ्रम।।”
गीता वेद और पुराणों में कांवड़ लाना और गंगा का जल शिवलिंग पर चढ़ाने का कहीं कोई प्रमाण नहीं होने से यह मनमाना आचरण सिद्ध हुआ। शिवजी भी शास्त्रविरूद्ध साधना कांवड़ यात्रा से प्रसन्न नहीं हैं। हर साल कांवड़ यात्री दुर्घटना, आपदा आदि के शिकार हो जाते हैं।
शिवजी को प्रसन्न करने की भक्ति अर्थात वो यथार्थ मंत्र जिसके जाप से शिव जी प्रसन्न होकर साधक देते हैं, वह भक्ति मंत्र तत्वदर्शी सन्त बताते हैं उनसे जाकर सुनो (गीता अ4, श्लोक34)
वर्तमान में सतगुरु रामपाल जी महाराज सभी धर्मशास्त्रों गीता वेद एवं संतों की वाणियों से प्रमाणित भक्ति विधि बता रहे हैं जिससे साधक को अद्भुत भौतिक और आध्यात्मिक लाभ हो रहे हैं।
अत: प्रिय मानव समाज से निवेदन है शास्त्रविरूद्ध साधना त्यागें और शास्त्र अनुकूल साधना ग्रहण करें। इससे मानव जीवन का कल्याण सुनिश्चित होगा।
देखिए शास्त्र प्रमाणित सत्संग-
“साधना चैनल” प्रतिदिन रात्रि 7:30 से 8:30″
Comments
Post a Comment
सभी धर्मों में छिपे गूढ़ रहस्यों को जानने के लिए हमसे जुड़े