Posts

Showing posts from March, 2019

Holi

life is our human religion our hindu #holi रंगों का त्यौहार होली बसंत ऋतु के आगमन का सूचक है। होली के त्यौहार का मतलब है जब प्रकृति में चारों ओर फैली हरियाली में रंग बिरंगे फूल पूरी धरा को रंगीन बनाते हैं। प्रकृति की इस रंग बिरंगी बिखरी छटा से मेल खाता है रंगों का यह त्यौहार होली। लेकिन रंगों के त्यौहार होली का बाजारीकरण इस कदर हो गया है कि लोग प्राकृतिक रंगों से होली खेलना भूलकर नए नए किस्म के रासायनयुक्त रंगों से होली खेलते हैं जिसका उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। हमें यह नहीं भूला चाहिए कि होली इन कृत्रिम रंगों का प्रतीक नहीं है। जिस तरह दीवाली का त्यौहार भी बाजारीकरण के कारण हमारे पर्यावरण के लिए साल दर साल नए किस्म के खतरे पैदा कर रहा है और जिन खतरों से निजात पाने के लिए हमें दीवाली के त्यौहार पर कम से कम आतिशबाजी छोड़ने की सलाह दी जाती है उसी तरह रंगों के त्यौहार होली को भी प्राकृतिक रंगों से मनाकर हम इकोफ्रेंडली होली मना सकते हैं जो हमारे पर्यावरण के अनुकूल होगा। होली को शुद्धता से मनाने और इसे प्रकृति के साथ जोड़ने के लिए कई पर्यावरण प्रेमी और समाज सेवी संस्थाएं लोगों को...